फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, uncontrolled bike collided with trolley, painful death of young man

Fatehpur Accident: अनियंत्रित बाइक ट्राली से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 27 May 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 02:00 PM IST
सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Fatehpur Accident, uncontrolled bike collided with trolley, painful death of young man
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से अनियंत्रित बाइक सवार जा टकराया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात ललौली थाना क्षेत्र में गगन ईंट भट्ठा के पास बांदा-टांडा हाईवे में कई दिनों से ट्रैक्टर की ट्राली लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी थी। इससे बाइक सवार नीतेश प्रताप सिंह (35)पु त्र उदय वीर सिंह निवासी रतनतारा, थाना गाजीपुर अनियंत्रित होकर जा टकराया।
विज्ञापन

बाइक सवार शाम को अपने गांव रतन तारा गांव से मुत्तौर कस्बे बाजार आया था। रात में मुत्तौर से गांव लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे किसी वाहन की वजह से अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से मां विनीता देवी और पत्नी रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक गांव में रहकर करता था किसानी
बता दें कि मृतक छह माह पहले तक एक मेडिकल कंपनी में एमआर की नौकरी करता था। अब गांव रतनतारा में ही रहकर किसानी करता था। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनीश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क किनारे खड़ी ट्राली को सड़क से हटा दिया गया है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर की ट्राली के मालिक का पता नहीं चल पाया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed