फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident: Injured constable died due to uncontrollable truck collision

Fatehpur Accident: बेकाबू ट्रक की टक्कर से घायल सिपाही की मौत, चालक फरार

Mon, 17 Apr 2023 05:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Apr 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Accident: Injured constable died due to uncontrollable truck collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले के बिंदकी में रविवार देर रात कोतवाली के खजुहा कस्बे के समीप एक व्यक्ति को टक्कर मार कर ट्रक मौके से भाग निकला। जानकारी पर पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया। तभी बिंदकी कस्बे के अंबेडकर चौराहे के समीप कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार (27) ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। साथ ही तेज स्पीड में ट्रक को निकाल कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व मौजूद लोगों ने सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कानपुर हैलट में देर रात सिपाही ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि सिपाही 2019 बैच में भर्ती हुआ था। वह मूल रूप से मथुरा के जीवनी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


सिपाही के पिता का नाम दामोदर है। दुर्घटना करने के बाद भाग रहे ट्रक का पुलिस ने पीछा किया। तो ट्रक चालक कस्बे से चार किलोमीटर दूर दरवेशाबाद गांव के समीप ट्रक को खड़ा कर मौके से भाग जाने में सफल रहा। जबकि मौके से ट्रक के खलासी को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed