फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident: Farmer died due to bike collision

Fatehpur Accident: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 07 Jan 2023 03:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Jan 2023 03:18 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Accident: Farmer died due to bike collision
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में खेत से पानी लगाकर घर जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान को सिर में गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। खेत में मौजूद परिजनों ने बाइक सवार की पहचान कर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खखरेरू थाना क्षेत्र के चचीड़ा गांव निवासी कौशल कुमार शुक्ला (50) शुक्रवार शाम अपने ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने गये थे।

विज्ञापन


शाम सात बजे वापस घर जा रहे। तभी खखरेरू की तरफ से चचीड़ा की ओर जा रहे पड़ोसी गांव के दो युवक बाइक से आये और पीछे की तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कौशल कुमार के मुंह व नाक से खून आ गया और बाइक सवार भी गिर गये। इस दौरान खेत में मौजूद अन्य परिजन आ गये। कौशल कुमार को अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी सांसे थम गयी। परिजनों ने बाइक सवारों की पहचान कर नामजद तहरीर दी है। घटना से पत्नी कमला देवी, मां सावित्री देवी, बेटे ज्ञानेंद्र, रावेंद्र समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता त्रिवेणी प्रसाद ने भांगड़ा उर्फ झुलु पुत्र दुलारे, लल्लू पुत्र जागेश्वर निवासी चचीडा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed