{"_id":"679ce17917b53031180b9960","slug":"fatehpur-accident-devotee-dies-in-car-collision-accident-happened-while-crossing-the-highway-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: कार की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: कार की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 31 Jan 2025 08:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:13 PM IST
सार
Fatehpur News: प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जितेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मिनी बस से हरियाणा से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं में शामिल शुक्रवार को हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे से साथी श्रद्धालुओं में मातम का माहौल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हरियाणा प्रांत करनाल शहर निवासी जितेंद्र सिंह (60) अपने परिवार व अन्य मित्रों के साथ मिनी बस से महाकुंभ जा रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन मोड़ के पास सुबह श्रद्धालु एक ढाबे पर चाय-नाश्ते को रुके थे। काफिले में शामिल पुरुष व महिलाएं ढाबे में नाश्ता करने के बाद बस में बैठने लगे थे।
विज्ञापन
हादसे की रिपोर्ट दर्ज
इस दौरान जितेंद्र सिंह लघुशंका के लिए हाईवे पार कर चला गया। लौटते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जितेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी संतोष देवी का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन