फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accident Car overturned in a ditch after being hit by a truck devotees were returning from Maha Kumbh

Fatehpur Accident: ट्रक की टक्कर से कार खंती में पलटी, महाकुंभ से वापस लौट रहे थे श्रद्धालु, चालक की मौत

Sun, 09 Feb 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Feb 2025 03:40 PM IST
सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार खंती में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य सवारियां घायल हो गईं।

विज्ञापन
Fatehpur Accident Car overturned in a ditch after being hit by a truck devotees were returning from Maha Kumbh
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में महाकुंभ से वापस मध्य प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार अज्ञात ट्रक की टक्कर से खंती में पलट गई। हादसे में कार चला रहे श्रद्धालु की इलाज को जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, कार में सवार परिजनों को मामूली घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने श्रद्धालु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली के समीप गगन ईंट-भट्ठे के पास बांदा-टांडा हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार श्रद्धालुओं की कार खंती में पलट गई। घटना के बाद पीछे आ रहे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने कार को सीधी करके सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

अन्य सवारियों को आईं चोटें
घटना के बाद कार चला रहे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला के कुड़ीला थाने के कुड़ीला गांव निवासी मानवेंद्र सिंह (27) पुत्र स्व. करन सिंह की इलाज को जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, कार में बैठे मृतक के बड़े भाई अरुण प्रताप सिंह, भाभी गिरजेश देवी, भतीजे अनिरुद्ध प्रताप सिंह, कार्तिकेय प्रताप सिंह, भतीजी आरोही सिंह को मामूली चोटें आई और वह लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान के बाद कार से लौट रहे थे श्रद्धालु
मृतक समाज सेवा और किसानी का काम करता था। मृतक के भाई अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि वह लोग टीकमगढ़ से सात फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद कार से प्रयागराज से रात 12 बजे परिवार समेत फतेहपुर होकर लौट रहे थे। कार उसका छोटा भाई मानवेंद्र सिंह चला रहा था।

ट्रक चालक की तलाश में जुटी टीमें
तभी रविवार को सुबह सात बजे बांदा से बहुआ की ओर जा रहा अज्ञात ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। इससे उन्हें कुछ समझ नहीं आया और टक्कर के बाद कार खंती में पलट गई। घायल अवस्था में भाई मानवेंद्र को गाजीपुर सीएचसी लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि ट्रक और चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed