फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accident Car Loses Control and Crashes into Electric Pole Overturns in Ditch Two Dead Five Injured

Fatehpur Accident: अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराई कार, फिर खंती में जाकर पलटी, दो की मौत और पांच घायल

Sat, 02 May 2026 12:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 12:00 PM IST
सार

Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र में बरात से लौट रही तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खंती में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद शादी वाले घरों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में दुल्हन की विदाई की गई।

विज्ञापन
Fatehpur Accident Car Loses Control and Crashes into Electric Pole Overturns in Ditch Two Dead Five Injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराई और फिर खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपू रैदास की शादी किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा निवासी भैयालाल रैदास की पुत्री रीता देवी के साथ हो रही थी। लड़का पक्ष की ओर से शादी में शामिल होकर महिंद्रा कार से शिवकरन (35) पुत्र भिक्कू पासवान और उमेश पाल (40) पुत्र धनराज पाल निवासी मनीपुर थाना गाजीपुर, भारत भूषण पुत्र कृष्ण कुमार, अनूप कुमार पुत्र संत कुमार, अतुल सिंह पुत्र ओंकार, सुखराज पाल पुत्र जगदेव और आशुतोष वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

Fatehpur Accident Car Loses Control and Crashes into Electric Pole Overturns in Ditch Two Dead Five Injured
इसी पोल से टकराई थी कार - फोटो : amar ujala

वर-वधू की जल्द विदाई कराई गई
इस दौरान बुजुर्ग गांव के पास कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद कार खंती में जा गिरी। मौके पर ही शिवकरन (35) और उमेश पाल (40) की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बरातियों और  परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुबह वर-वधू की जल्द विदाई कराई गई।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
लड़का पक्ष शादी का सारा सामान छोड़ कर दुल्हन को विदा कराकर वापस लौट गया। घटना से दोनों पक्षों के परिवारों में मातम का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार कराया जा रहा। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed