फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: 10-year-old girl dies after being hit by a school bus

Fatehpur: स्कूली बस की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 27 Jan 2025 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jan 2025 12:04 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: 10-year-old girl dies after being hit by a school bus
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अचानक रोड पर आई बच्ची को सोमवार सुबह स्कूल बस ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछाकर चालक को पकड़ा और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। असोथर थाना क्षेत्र के गेंडुरी निवासी अखिलेश साहू की चार वर्षीय पुत्री मानवी मकर संक्रांति पर ननिहाल थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर इमादपुर गांव आई थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए नानी विद्यावती के साथ जंगल गई थी। वापसी में गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बच्ची रोड पार करने लगी। इस दौरान तेज रफ्तार स्कूल बस चालक ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर बस छोड़कर भाग निकला। हादसा देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजन हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने बाइक से चालक की खोज शुरू की। टेकसारी गांव के पास चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि बस बौंडर गांव स्थित रामकिशोर इंटर कॉलेज की है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed