फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fastag

रात 12 बजे से टोल की सभी लेन फास्टैग

Mon, 15 Feb 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
fastag
बारा टोल प्लाजा। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आज रात 12 बजे से बारा टोल प्लाजा पर कैश लेन सुविधा खत्म हो जाएगी। अब टोल से बिना फास्टैग लगे वाहन नहीं गुजर सकेंगे। जबकि अभी भी 17 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है। फास्टैग के लिए टोल पर 11 काउंटर लगाए गए हैं। जो पांच मिनट में वाहन स्वामी को टैग बना कर देंगे।
विज्ञापन

परिवहन मंत्रालय की ओर से बिना फास्टैग वाले वाहनों को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी गई थी। वाहन स्वामियों की समस्या को लेकर मंत्रालय की ओर से यह समय सीमा बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई। अब सोमवार रात बारा टोल से बिना फास्टैग के वाहन नहीं निकल सकेंगे। इसके लिए बारा स्थित टोल प्लाजा पर चल रही दो कैश लेन को भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, टोल से 83 प्रतिशत फास्टैग लगे वाहन गुजरते हैं। जबकि बिना फास्टैग वाले वाहनों की संख्या 17 प्रतिशत है। इसमें एंबुलेंस से लेकर पुलिस सहित अन्य सरकारी वाहन भी शामिल हैं। टोल प्रबंधन का कहना है कि सोमवार रात से बिना टैग के कोई भी वाहन नहीं निकल सकेगा। हालांकि फास्टैग बनाने के लिए टोल पर काउंटर खोले गए हैं। जो वाहन मालिक को कुछ ही समय में टैग उपलब्ध करा देंगे। फिलहाल टोल से रोजाना 27 हजार वाहनों का निकलना होता है। इसमें टोल देने वाले वाहन करीब 21 हजार वाहन हैं। बाकी ट्रैक्टर, आटो आदि वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल की 18 लेनों में मुस्तैद रहेंगे 83 कर्मी
कानपुर देहात। जिले के बारा स्थित टोल प्लाजा पर कुल 18 लेन हैं। इसमें दो लेन एंबुलेंस की हैं। अभी तक बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए दो लेन खुली थीं। सोमवार रात 12 बजे दोनों लेन को बंद कर दिया जाएगा। ताकि बिना फास्टैग वाहन न निकल सकें। टोल पर सुरक्षा को लेकर 82 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

14 फरवरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एईई एश्वर्या गुप्ता ने 15 फरवरी की रात 12 बजे से टोल की सभी लेनों को फास्टैग करने का पत्र भेजा है। यह व्यवस्था आज रात से लागू की जाएगी। एंबुलेंस के लिए पहले से दो लेन छोड़ी गई हैं। फास्टैग बनाने के लिए टोल पर काउंटर लगाए गए हैं।
- मनोज शर्मा, डीजीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed