फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FASTag: all lines of cash lane closed, security tight, now fastag or give double tax

FASTag: कैश लेन की सभी लाइनें बंद, सुरक्षा कड़ी, अब फास्टैग नहीं तो दो गुना टैक्स

Tue, 16 Feb 2021 09:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Feb 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
FASTag: all lines of cash lane closed, security tight, now fastag or give double tax
कैश लेन की सभी लाइनें बंद, सुरक्षा कड़ी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के कटोघन और कानपुर देहात के बाराजोड़ सहित सभी टोल प्लाजा में सोमवार रात से फास्टैग अनिवार्य होने पर कैशलेन की सभी लाइन बंद कर दी गईं हैं। गाड़ियों में फास्टैग न होने पर निर्धारित से दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने शतप्रतिशत वाहनों के फास्टैग बनाने के लिए टोल प्लाजा में दोनों तरफ काउंटर (प्वाइंट आफ सेल) बनवाए थे जहां पर लोगों ने पहुंचकर फास्टैग बनवाए।
विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट  डायरेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि कानपुर रीजन के कानपुर - सागर मार्ग पर अलियापुर (कानपुर  नगर), खन्ना, बाराजोड़, अनंतराम (इटावा), प्रयागराज हाइवे के कटोघन (फतेहपुर),  बड़ौरी (फतेहपुर), उरई - झांसी सेक्शन में दो और झांसी - ललितपुर सेक्शन में एक टोल प्लाजा  में तैयारियां पूरी हो गईं हैं। लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज (उन्नाव) टोल प्लाजा  में भी फास्टैग सेंसर लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सभी टोल प्लाजा में रात 12 बजे से कैशलेन बंद कर दी गईं। सोमवार को टोल प्लाजा पर लोगों ने रुक रुक खुद फ़ास्टैग बनवाए। देर रात तक कहीं से ऐसी रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई कि कहां पर कितने फास्टैग बनवाए गए। सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके लिए क्षेत्रीय थानों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज मिश्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई  

बैलेंस पता करने को करें मिस्ड काल 
एनएचएआई की कंपनी इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने फास्टैग बैलेंस जानने के लिए मिस्ड काल सेवा शुरू की है। जिन्होंने एनएचएआई प्रीपेड वॉलेट से अपने मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन  कराया है, वे प्लस 91-8884333331 पर मिस्ड काल करके बैलेंस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed