फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farrukhabadi disappointed not get place in yogi cabinet

राष्ट्रपति से लेकर, विदेश मंत्री तक देश को दिए, फिर भी नहीं हुई लालबत्ती नसीब

Mon, 20 Mar 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 01:30 AM IST
सार


- चार विधायकों में से कोई नहीं बन पाया मंत्री
- सदर विधायक सुनीलदत्त व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य थे दावेदार

विज्ञापन
farrukhabadi disappointed not get place in yogi cabinet
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनी भाजपा सरकार में फर्रुखाबाद के किसी भी विधायक को लालबत्ती नसीब नहीं हुई। फर्रुखाबाद वीआईपी जिला माना जाता है। इसे जिले ने राष्ट्रपति से लेकर केंद्र सरकार में विदेश मंत्री तक देश को दिए हैं। भाजपा सरकार में जहां स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी ऊर्जा मंत्री रहे। कायमगंज क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी सलमान खुर्शीद कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री रहे।
विज्ञापन


बसपा सरकार में विधायक अनंत मिश्र अंटू स्वास्थ्य मंत्री बने। सपा सरकार में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव होमगार्ड राज्यमंत्री रहे। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सतीश दीक्षित को भी मंत्री का दर्जा मिला। 14 साल बाद जनता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को वनवास खत्म कर प्रचंड बहुमत दिया। इस दौरान फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में गईं। 
विज्ञापन


ऐसे में जिले की जनता को उम्मीद थी कि फर्रुखाबाद में भी कम से कम एक विधायक को तो लालबत्ती मिलेगी। इनमें मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी और सुशील शाक्य के नाम शामिल थे। सुशील शाक्य की दावेदारी इसलिए थी कि वे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही वर्ष 1996 में कायमगंज विधानसभा से विधायक रहे और उनके पिता दयाराम शाक्य भी सांसद और विधायक रहे थे। मेजर का दावा इसलिए मजबूत था कि उनके पिता स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी ऊर्जा मंत्री और उनकी मां स्व. प्रभा द्विवेदी कैबिनेट मंत्री रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर लालबत्ती की उड़ती रहीं अफवाहें
उत्तर प्रदेश में भाजपा के योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह से पहले तक जिले में लालबत्ती को लेकर भाजपा समर्थकों में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। अफवाह थी कि मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी को लालबत्ती मिल गई है तो कोई कहता सुना गया कि सुशील शाक्य मंत्री बन गए हैं। मीडिया के लोगों से भी लोग इसकी जानकारी करते रहे। 

लाल बत्ती न मिलने का कोई मलाल नहीं: मेजर 
मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि लालबत्ती न मिलने का उन्हें कोई मलाल नहीं है। सूबे में बनी भाजपा सरकार का विधायक बनना ही उनके लिए गर्व की बात है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ वह विकास कार्य कराएंगे।


उपयोगिता के हिसाब से बने मंत्री
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना था कि प्रदेश नेतृत्व ने सोच-समझकर और उपयोगिता के हिसाब से ही मंत्री बनाए हैं। सूबे में सरकार तो भाजपा की है। ऐसे में लालबत्ती कोई जरूरी भी तो नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed