फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Youth's Body Found Hanging After Beating; Murder Alleged

Farrukhabad: पिटाई के बाद युवक का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप, छावनी में तब्दील हुआ गांव

Wed, 13 May 2026 11:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 13 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Youth's Body Found Hanging After Beating; Murder Alleged
गांव कन्हऊ पटि्टया में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हऊ पटिया में बुधवार दोपहर को बरातियों से हुए विवाद के बाद जनातियों ने युवक को पीट दिया। इसके बाद युवक का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। मां व पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। तनाव को देखते हुए कुछ ही देर में गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


गांव कन्हऊ पटिया निवासी दिनेश की पुत्री की जनपद मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लाहूनगर से मंगलवार रात बरात आई थी। बुधवार सुबह विदाई के बाद पिकअप में दहेज का सामान भरकर बराती ले जा रहे थे। दरवाजे के सामने से पिकअप निकलने पर गांव के सुरजीत (32) से पिकअप सवार बरातियों की कहासुनी हो गई। इस पर बरातियों ने सुरजीत की पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर पहुंचे घरातियों ने भी सुरजीत को पीटकर उसी के घर में बंद कर दिया और बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी। साथ ही प्रधान व 112 पुलिस को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव पहुंचकर सुरजीत के घर का दरवाजा खोला तो वह छत में लगे कुंडे से अंगोछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसे फंदे से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सीओ अजय वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान सुरजीत की मां रानी व पत्नी नारायण देवी ने मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भयभीत परिजन घर छोड़कर भागे
सुरजीत की मां रानी ने आरोप लगाया कि जब आरोपी उनके पुत्र से मारपीट कर रहे थे तो वह बचाने पहुंची। इस पर आरोपियों ने उन्हें व पुत्रवधू नारायण देवी को भी पीटा। इससे भयभीत होकर वह लोग भाग गए। इसी के बाद आरोपियों ने पुत्र की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। सुरजीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई सचिन व सोहित हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चों में पुत्र लव (6), कुश (4) व पुत्री अनन्या (2) है। राजेपुर क्षेत्र के गांव चाचूपुर में हुई घटना से सबक लेकर पुलिस चौकन्नी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed