{"_id":"667c0932e8835fde1206dd27","slug":"farrukhabad-young-man-hanged-himself-after-wife-refused-to-let-him-go-home-dies-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पत्नी के घर जाने से मना करने पर युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पत्नी के घर जाने से मना करने पर युवक ने लगाया फंदा, मौत
Wed, 26 Jun 2024 06:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:03 PM IST
सार
यूपी के फर्रूखाबाद में पत्नी के घर जाने से मना करने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फर्रूखाबाद के कंपिल में विवाद के बाद बहनोई के घर गई पत्नी को बुलाने गए पति से इन्कार करने पर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसे पेड़ पर लटका देखा। पुलिस ने जांच की है। कायमगंज के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी अनिल (45) का दो दिन पूर्व पत्नी सर्वेशा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के बाद अनिल ने पत्नी की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
सर्वेशा नाराज होकर कंपिल के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी बहनोई दुर्विजय के घर चली आई। बुधवार सुबह अनिल पत्नी को घर ले जाने के लिए दुर्विजय के घर आया। महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर अनिल ने गांव से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर साड़ी से फंदा लगा लिया। बाद के पास से निकले लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तब परिजनों को सूचना दी। अनिल के दो पुत्र विपिन और पवन हैं। साथ ही तीन पुत्रियां स्नेहा, शुभी और आकांक्षा हैं। अनिल दो भाइयों में बड़ा था और हलवाई का काम करता था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन