फर्रुखाबाद: युवक और किशोरी ने खाया जहर, बाग में अचेत मिले, युवक बोला- रात में रचाई शादी, बजरंग दल का हंगामा
Farrukhabad News: शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक कुंदन और 15 वर्षीय अनाथ किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। दोनों गांव के पास बाग में अचेत मिले, जिसके बाद परिजन उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में होश में आने पर युवक ने रात में किशोरी से शादी करने, सिंदूर भरने और मंगलसूत्र पहनाने की बात कही।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही एक युवक और अपनी ननिहाल में रह रही 15 वर्षीय अनाथ किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। दोनों गांव के पास स्थित एक आम के बाग में अचेत अवस्था में पड़े मिले।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है की कि किशोरी के माता-पिता के निधन के बाद वह अपनी ननिहाल में नाना के पास रहती थी।
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं से कथानाध्यक्ष से नोकझोंक
वहीं, लोहिया अस्पताल में होश में आने पर युवक ने बताया कि उसने रात में किशोरी से शादी कर ली है। उसने उसे मंगलसूत्र पहनाने के साथ मांग में सिंदूर भरा है। जानकारी मिलने पर बजरंगदल के लोग लोहिया अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान बजरंगदल के कार्यकर्ताओं से कादरीगेट थानाध्यक्ष से नोकझोंक भी हो गई।
हालत में सुधार, तो उसे रेफर क्यों किया
इस बीच डॉक्टर ने किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इससे बजरंगदल कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि किशोरी की हालत में सुधार, तो उसे रेफर क्यों किया। उसके मामा ने शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया था। 11 अक्तूबर को जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव में शादी होनी थी।