फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: woman died due to a collision with a vehicle

Farrukhabad: टहलने निकली महिला की वाहन की टक्कर से मौत, कादरीगेट थाने से कुछ दूर हुई घटना

Mon, 05 Jun 2023 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jun 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: woman died due to a collision with a vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद जिले में रोजाना की तरह घर से टहलने निकली एक महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। वहां से रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में भी भर्ती नहीं किया। बाद में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कादरीगेट निवासी कमलेश सक्सेना की पत्नी रीता (44) रोजाना की तरह सोमवार सुबह पौने पांच बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। थाने से कुछ दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क किनारे गिर गईं। वहां से निकले लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस को फोन करते रहे। नहीं मिलने पर ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां भर्ती करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रीता को फिर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रीता के पति कमलेश किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दो पुत्रों में विकास और निखिल हैं। विकास ने बताया कि वह कई सालों से टहलने जाती थीं। उनके पेट में काफी चोटें आईं थीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed