{"_id":"6332b90ec46e5a1c5511820d","slug":"farrukhabad-wife-murdered-with-sharp-weapon-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Crime: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Crime: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 27 Sep 2022 02:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:29 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली के गांव खानपुर नगला निवासी सुनील कुमार ने पत्नी किरन (38) की सोमवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के लोग सो रहे थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मायके वालों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन