फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Waiting room collapses due to ambulance collision, mother-daughter Died, two injured

Farrukhabad: एंबुलेंस की टक्कर से प्रतीक्षालय ढहा, मां-बेटी की मौत, दो लोग घायल

Sun, 25 Jun 2023 12:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Waiting room collapses due to ambulance collision, mother-daughter Died, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर में तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने सड़क के किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में टक्कर मार दी। इससे उसकी छत गिर गई। उसमें दब कर वाहन का इंतजार कर रही गर्भवती मां-बेटी की मौत हो गई। महिला की बहन और एंबुलेंस का इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मुजहा निवासी रामनारायण जाटव की बेटी रूबी (26) बेटी खुशबू (3) के साथ दादी की तेरहवीं में शामिल होने आई थी। शनिवार सुबह छोटी बहन सरिता (17) के साथ दवा लेने अमृतपुर गई थी। दोपहर 12 बजे घर वापस जाते वक्त तेज धूप की वजह से सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में बैठ गईं। इस दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एंबुलेंस ने प्रतीक्षालय में टक्कर मार दी। टक्कर से पूरा प्रतीक्षालय ढह गया। उसमें रूबी, खुशबू और सरिता दब गई।

विज्ञापन

मौका पाकर एंबुलेंस का चालक फरार हो गया, जबकि ईएमटी धर्मेंद्र कुमार (26) वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल व चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने लोगों की मदद से एक घंटे के प्रयास के बाद मलबा हटाकर तीनों लोगों को निकाला।

रूबी, खुशबू, सरिता और ईएमटी को राजेपुर सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने रूबी व उसकी पुत्री खुशबू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती सरिता ने बताया कि रूबी गर्भवती थी। उसके पुत्र विकास व पुत्री रिचा हैं। वह आठ दिन पहले मायके आई थी। उसकी ससुराल कायमगंज के गांव न्यामतपुर सरैया में है। सूचना मिलते ही पति दुर्गेश भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed