Farrukhabad: बुखार से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, क्लीनिक पर हंगामा
Farrukhabad News: कायमगंज थाना क्षेत्र में बुखार से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव जौरा निवासी प्रयागदास (55) की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक प्राइवेट डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी थी।
परिजनों के अनुसार, प्रयागदास कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। नगर के एक प्राइवेट डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. विपिन कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक को तेज बुखार और ठंड लग रही थी।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
इसके बावजूद प्राइवेट डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर ड्रिप चढ़ा दी। उसी के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। मौत की खबर से परिवार के लोग बेहाल हो गए। परिजनों ने निजी डॉक्टर के यहां हंगामा किया। परिजन शव घर ले गए। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।