{"_id":"67cef50264ff6663e208062d","slug":"farrukhabad-video-of-a-young-man-doing-stunts-by-hanging-from-window-of-moving-train-goes-viral-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: चलती ट्रेन की खिड़की से लटक कर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: चलती ट्रेन की खिड़की से लटक कर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल
Mon, 10 Mar 2025 07:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
स्टंट करता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जान जोखिम में डालकर ट्रेन की खिड़की से लटक कर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे पुलिस बल जांच में जुट गया है। कासगंज- कानपुर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन की खिड़की से लटक कर एक युवक के स्टंट करने का वीडियो सोमवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन के गेट से खिड़की पकड़ कर लटक गया। घटना फर्रुखाबाद जिला की बताई जा रही है।
ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों ने युवक को खिड़की पर लटका देखा तो होहल्ला मच गया। लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। ट्रेन की गति धीमी होने पर युवक नीचे गिर गया। इसके बाद युवक फिर ट्रेन पर सवार हो गया। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। रेलवे पुलिस बल की टीम वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।