फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Uncontrolled pickup overturned, nine injured

Farrukhabad: पहिया निकलने से अनियंत्रित पिकअप पलटी, नौ घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 13 Dec 2022 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अनियंत्रित पिकअप पलटने से नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Uncontrolled pickup overturned, nine injured
पिकअप पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में हाईवे पर पिकअप का पिछला पहिया निकलने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार पांच महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। बालक सहित दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ के गांव वीजलपुर निवासी 24  लोग पिकअप से 11 दिसंबर को कन्नौज के मकनपुर में मदार साहब के उर्स में शामिल होने गए थे। मंगलवार दोपहर सभी लोग पिकअप पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर कस्बा स्थित रोहिला चौराहे के पास ढाबा पर सभी लोगों ने पिकअप रुकवाकर खाना खाया।
विज्ञापन


इसके बाद फर्रुखाबाद से बदायूं होते हुए अलीगढ़ के लिए जाते वक्त बरेली-इटावा हाईवे पर कारगिल पेट्रोल पंप के पास पिकअप का पीछे का पहिया निकल गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके सवार चालक रोहतास, फकीर मोहम्मद, अनीशा, सितारा बेगम, नूरजहां नरगिस, इसरायल, रेशमा, आयुष (6) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इसरायल व आयुष की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। बाकी सवारियों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed