{"_id":"65f1f0a08de6ec11460de36b","slug":"farrukhabad-two-people-died-in-tractor-collision-2024-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक व डॉक्टर की मौत, आंखों का ऑपरेशन कराकर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक व डॉक्टर की मौत, आंखों का ऑपरेशन कराकर लौट रहे थे दोनों
Thu, 14 Mar 2024 12:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:02 AM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कमालगंज में आंखों का ऑपरेशन कराकर फर्रुखाबाद से घर लौट रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक व साथी डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस को जेब में मिले कार्ड से दोनों की पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर बुधवार रात करीब 9 बजे फर्रुखाबाद से इंदरगढ़ की ओर जा रही बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सक विकास पटेल ने 40 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दूसरे साथी ने भी दम तोड़ दिया।

युवक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र व पैन कार्ड में उसका नाम कुबेर मिश्रा (20) पुत्र बृजकिशोर निवासी मढ़पुरा थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज लिखा था। जबकि मौके पर ही दम तोड़ने वाले युवक के पास मिले कागज में इंदरगढ़ निवासी प्रदीप (40) लिखा था। क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी श्लोक मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर कुबेर की शिनाख्त मौसेरे भाई के रूप में की।
श्लोक ने बताया कि भाई कुबेर इंदरगढ़ में क्लीनिक पर आंखों का उपचार करता था। वह मरीज प्रदीप की आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल लाया था। घर वापस जाते समय हादसे हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।