फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Suicide,  Retired soldiers son shot dead, was alone at home with mother, investigation started

Farrukhabad Suicide: सेवानिवृत्त सैनिक के पुत्र ने गोली मारकर दी जान, मां के साथ घर में था अकेला, जांच शुरू

Fri, 04 Aug 2023 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 03:26 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: इंस्पेक्टर ने बताया कि रिटायर्ड पिता दिल्ली पुलिस में एसआईे के पद पर तैनात है। बड़ा भाई आलोक दुबे सेना में मेजर है। घटना की जानकारी होने पर सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Farrukhabad Suicide,  Retired soldiers son shot dead, was alone at home with mother, investigation started
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद जिले में सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे ने डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बंदूक से निशान लेकर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक राकेश चंद्र दुबे के छोटे पुत्र सौरभ दुबे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में सौरभ के अलावा उसकी मां कृष्णा देवी थीं।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर वह जीने की ओर दौड़ी। बेटे को खून से लथपथ देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज के साथ फतेहगढ़ कोतवाल सचिन सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम जुटाए हैं साक्ष्य
फोरेंसिक टीम ने भी बंदूक आदि से नमूने लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिटायर्ड पिता दिल्ली पुलिस में एसआईे के पद पर तैनात है। बड़ा भाई आलोक दुबे सेना में मेजर है। घटना की जानकारी होने पर सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

पुलिस को परिजनों के घर आने का इंतजार
बताया जाता है कि सौरभ को आज ही आर्मी स्कूल में शिक्षक के पद पर अपना योगदान करना था। क्या वजह रही, जिससे सौरभ को यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस भाई, बहन और पिता आदि परिजनों के घर आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed