फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: SO and Diwan line spot for not making BSP leader an accused

Farrukhabad: बसपा नेता को आरोपी नहीं बनाने पर एसओ व दीवान लाइन हाजिर, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 11 Jul 2023 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jul 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: SO and Diwan line spot for not making BSP leader an accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आढ़ती की पत्नी से जेवर लूटने के मामले में एसपी के आदेश के बाद भी बसपा नेता अनुपम दुबे को मुकदमे में साजिश रचने का आरोपी नहीं बनाया गया। एसपी ने जहानगंज एसओ व दीवान को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया। जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ मोहल्ला बस्तीराम निवासी आढ़ती राजेश चौहान ने एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पत्नी राधारानी के साथ बाइक से नौ अप्रैल को फर्रुखाबाद आ रहा था।

विज्ञापन


बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे का कोतवाली छिबरामऊ मोहल्ला चिलपुरी निवासी गुर्गा जावेद अहमद व उसके दो साथियों ने बाहोरिकपुर के पास कार से पीछा करके उसको रोक लिया। असलहों के बल पर मारपीट कर राधारानी की सोने की चेन व कुंडल लूट लिए थे। एसपी ने जहानगंज एसओ मनोज भाटी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने आढ़ती की तहरीर पर जावेद अहमद व दो अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मुकदमे में लूट की साजिश रचने में बसपा नेता को आरोपी नहीं बनाया गया था। एसपी विकास कुमार ने सोमवार देर रात लापरवाही बरतने पर एसओ मनोज कुमार भाटी व दीवान सत्य नारायण को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ एसपी ने सीओ सिटी प्रदीप सिंह को विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक लोगों ने एसओ की सबूत सहित एसपी से कई गंभीर मामलों में शिकायतें भी की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा हमले में गवाही के लिए दो सिपाही तलब
बसपा नेता व नेम कुमार बिलैया पर जानलेवा हमले के मुकदमे में कोर्ट ने गवाही के लिए दोनों सिपाहियों को बीस जुलाई को तलब किया है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने 9 अक्तूबर 1997 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे व जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव निगोह निवासी रिश्तेदार नेम कुमार बिलैया के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि नौ अक्तूबर 1997 को राम बारात निकल रही थी। उसी दौरान फतेहगढ़ चौराहे के पास टीवी दुकानदार सरदार मंजीत सिंह पर रंगबाजी में जानलेवा फायर कर दिया था। इसमें दुकानदार मंजीत सिंह बाल-बाल बच गया था। विवेचक ने नेम कुमार बिलैया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। नेम कुूमार बिलैया की पुलिस एनकांउटर में मौत हो चुकी है। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे जनपद फिरोजाबाद जेल में बंद हैं। इस मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे ने सिपाही दयाराम व सहवीर को बीस जुलाई को कोर्ट में गवाही के लिए तलब किया। बचाव पक्ष के वकील ने कई दलीलें दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed