फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Short circuit sparks fire at paan masala shop; goods worth lakhs destroyed

फर्रुखाबाद: पान मसाला की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले में पान मसाला की दुकान में आग लग गई। धुआं उठने पर जानकारी हुई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Short circuit sparks fire at paan masala shop; goods worth lakhs destroyed
कमालगंज के पुलिया पर दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पान मसाला व कोल्ड ड्रिंक की बंद दुकान में रात में शार्ट सर्किट से आग लग गई। भीषण आग से दुकान में लगा फ्रीजर, काउंटर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सुबह धुआं उठता देख घटना की जानकारी हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग बुझाई।

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी राहुल गुप्ता की मिठाई गली पुलिया पर पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक आदि की दुकान है। शुक्रवार देर रात उसकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठने के साथ अंदर रखा सामान जलने लगा। शनिवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ऋषि वर्मा सोकर उठे तो उन्हें जलने की बू लगी। इस पर उन्होंने घर से निकल कर देखा तो राहुल की दुकान से धुआं निकलता मिला। इस पर उसने घटना की जानकारी फोन द्वारा राहुल को दी। कुछ ही देर में राहुल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


उसने शटर उठाकर देखा तो अंदर सामान जला पड़ा था और आग जल रही थी। इस पर घटना की सूचना यूपी 112 पर दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझानी शुरू की। करीब 40 मिनट बाद सुलगती आग पर काबू पाया जा सका। राहुल ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार देर रात दुकान बंद की थी। शुक्रवार को गणेश विसर्जन यात्रा के कारण दुकान नहीं खोली। वह लाइट काटना भूल गया था। आग लगने से फ्रीजर, काउंटर, मसाला, सिगरेट आदि सामान जल गया। इससे करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed