{"_id":"647dd61829437c68270dc7f3","slug":"farrukhabad-outpost-incharge-accused-of-taking-rs-25-000-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: चौकी इंचार्ज पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप, शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में बंद करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: चौकी इंचार्ज पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप, शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में बंद करने की दी धमकी
Mon, 05 Jun 2023 06:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Jun 2023 06:05 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में चौकी इंचार्ज पर युवक ने धमकाकर 25 हजार लेने का आरोप लगाया है। एएसपी ने पीड़ित को इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में आवास विकास चौकी इंचार्ज पर युवक ने 25 हजार रुपये धमका कर लेने का आरोप लगाकर एएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में बंद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कादरी गेट थाना चौकी आवास विकास अल्लाहनगर बढ़पुर निवासी अनुपम कुमार कठेरिया ने सोमवार को एएसपी डॉ संजय कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी दुकान एक युवक ने किराए पर ले रखी है।
विज्ञापन
दुकान का किराया व बिजली का बिल बकाया अदा नहीं करने पर उसके खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र की जांच आवास विकास चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार कर रहे थे। 26 मई को चौकी इंचार्ज ने फोन करके बुलाया। चौकी में जाकर उनको बताया कि बिजली बिल के 86 हजार रुपये और किराए के 43 हजार रुपये हैं। युवक ने इस बात को स्वीकार कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बिजली का बिल अदा करने की बात कहकर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
युवक ने 21 हजार रुपये की चेक व 25 हजार रुपये नकद दे दिए। 27 मई को चौकी इंचार्ज ने उसको बुलाया और 25 हजार रुपये समझौता करवाने के नाम पर धमकाकर ले लिए। इस दौरान इलाके के सभासद भी वहां मौजूद थे। अधिकारियों से शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज ने फर्जी मुकदमे में बंद करने की धमकी दी। एएसपी ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार ने लगाए गए आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन