फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Mother and son from Mainpuri died in a truck collision

Farrukhabad: ट्रक की टक्कर से मैनपुरी के मां-बेटे की मौत, चालक वाहन छोड़कर भाग गया

Tue, 02 Jul 2024 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2024 09:20 PM IST
सार

Farrukhabad News: बरेली इटावा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Mother and son from Mainpuri died in a truck collision
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को सीएचसी भेजा। जनपद मैनपुरी थाना भोगांव गांव मेरापुर छदामी निवासी मनोज (32), मां निर्मला देवी(60) को बाइक से मंगलवार की शाम को फर्रुखाबाद से घर वापस ले जा रहा था। बरेली-इटावा हाईवे पर गांव सकवाई के सामने मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक से गिरे मां-बेटे के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खून देखकर लोगों के दिल दहल गए। पुलिस ने दोनों के शवों को सीएचसी भिजवा दिया। बाइक के नंबर से पुलिस ने युवक मनोज का नाम व मोबाइल नंबर पता किया। मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर वह युवक की जेब में मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने भोगांव थाने के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद गांव तकीपुर निवासी धर्मेंद्र ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त कर मनोज व निर्मला को अपना रिश्तेदार बताया। इंस्पेक्टर मनोज भाटी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed