{"_id":"5fe60adc8ebc3e3b884c9b2f","slug":"farrukhabad-molestation-report-on-principal-report-of-rape-on-three-action-on-complaint-to-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़, तीन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, एसपी से शिकायत करने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़, तीन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, एसपी से शिकायत करने पर कार्रवाई
Fri, 25 Dec 2020 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक युवती ने तीन युवकों पर दुष्कर्म और एक प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोपी युवकों पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने फतेहगढ़ कोतवाली में शहर के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि अजय ने अपने कार्यालय में उसे वर्ष 2018 में नौकरी पर रखा था।

शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर वह दुष्कर्म करता रहा। शहर के एक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के पास भी चार-पांच बार लेकर गया। उन्होंने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।
फतेहगढ़ क्षेत्र के लोको रोड स्थित एक आवास पर 22 नवंबर 2020 को अजय व दो अन्य युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधानाचार्य अमित ने बताया कि उनको इसकी जानकारी नहीं है। लगाए गए आरोप गलत हैं।