फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: misdeed victim sets herself on fire after being threatened by the accused

Farrukhabad: आरोपी के धमकाने पर दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Nov 2022 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Nov 2022 09:17 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में आरोपी के धमकाने पर दुष्कर्म पीड़िता ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
Farrukhabad: misdeed victim sets herself on fire after being threatened by the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में आरोपी के धमकाने पर दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।  परिजनों ने बताया कि किशोरी के इलाज में 11 दिनों के भीतर करीब दो लाख रुपये खर्च हो गए हैं।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि 16 वर्षीय पुत्री के साथ एक वर्ष पहले गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा था। दोनों आरोपी कोर्ट से जमानत पर छूट गए। एक आरोपी पुत्री से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। दूसरी जगह शादी करने पर धमकी देता है।

विज्ञापन

इससे तंग आकर चार नवंबर को पुत्री ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में लोहिया में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। सैफई में सही उपचार न मिलने पर उसे शहर के मछेनी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीण ने एसपी से पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा दिया। इस संदर्भ में प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार का कहना है कि घटना 11 दिन पहले की बताई जा रही है, अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed