फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: A massive fire broke out at the refinery plant, terrifying people seven kilometers away

Farrukhabad: रिफाइनरी प्लांट में लगी भीषण आग, धमाके से सात किमी. दूर तक दहले लोग

Sat, 18 Oct 2025 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 08:19 PM IST
सार

फर्रुखाबाद में रिफाइनरी प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट मालिक व मजदूरों ने भागकर जान बचाई। एक मजदूर झुलस गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: A massive fire broke out at the refinery plant, terrifying people seven kilometers away
बायोडीजल फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे भीषण धमाके होने लगे। प्लांट में मौजूद मालिक व मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हालांकि एक मजदूर झुलस गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आसपास के करीब सात किलोमीटर तक तेज धमाकों की आवाजें और आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि रिफाइनरी के बॉयलर फटने लगे। जानकारी लगते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड से देर रात तक आग बुझाई गई। कायमगंज निवासी रितिक कौशल का शुकरुल्लापुर-सादिकपुर गांव के बीच बायो रिफाइनरी प्लांट है। शनिवार को प्लांट में रवि कश्यप, अमन, नन्हें, पंकज, सुबोध, अंकित, धीरज, आकाश निवासी सादिकपुर, अमन व पंकज निवासी जिला अमेठी काम कर रहे थे। प्लांट पर रितिक कौशल भी थे। शाम करीब 6.30 बजे अचानक प्लांट में आग लग गई। आग देख रितिक शोर मचाते हुए सभी मजदूरों को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान तेज धमाकों के साथ रिफाइनरी के बॉयलर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। जैसे-तैसे सभी मजदूर व प्लांट मालिक बाहर निकलकर आए। हालांकि रवि कश्यप (30) झुलस गया।
विज्ञापन


मजदूरों के अनुसार प्लांट में धमाके इतने तेज थे कि सात किमी. दूर तक आवाजें सुनाई दे रही थीं। साथ ही आग की लपटें भी उठ रही थीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू कर दी। डीएम डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार व तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने रितिक कौशल से घटना की जानकारी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बायो रिफाइनरी में करीब 35 से 40 धमाके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम लाइन
- सायं 6.30 बजे आग लगी
- फायर सर्विस की गाड़ियां 7.20 बजे पहुंची
- 7.30 बजे एडीएम-एसडीएम पहुंचे
- 8.20 बजे डीएम व कप्तान पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed