{"_id":"6728dec4ed14eef4ea0fcaa9","slug":"farrukhabad-mason-murdered-body-found-on-cot-fir-registered-against-a-youth-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: राजमिस्त्री की हत्या, चारपाई पर मिला शव, एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: राजमिस्त्री की हत्या, चारपाई पर मिला शव, एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
Mon, 04 Nov 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:18 PM IST
सार
फर्रुखाबाद जिले में राजमिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बलराम की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाना खाने के बाद गांव से कुछ दूर दूसरे मकान में लेटने गए राजमिस्त्री का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर प़ड़ा मिला। भाई ने गांव के ही युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कादरीगेट थाने के गांव अर्जुन नगला निवासी बलराम जाटव (48) राजमिस्त्री थे। वह रोज की तरह रविवार शाम करीब नौ बजे खाना खाकर गांव के बाहरी तरफ स्थित दूसरे मकान में लेटने चले गए। सोमवार सुबह देर तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी मिथला देवी पुत्र ऋषभ को लेकर पहुंचीं। कमरे के दरवाजे खुले थे। बलराम चारपाई पर लहूलुहान पड़े थे।
बलराम के सिर, पैर और शरीर में चोटों के निशान थे। इससे वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डॉ. संजय सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने परिजनों व दोस्त के फिंगर प्रिंट लिए। भाई धीरज ने एक सप्ताह पहले शराब पीने के बाद गांव के ही विपिन सक्सेना से झगड़े की रंजिश में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। कादरीगेट थाना इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि चोटों के निशान से प्रथम दृष्ट्या हत्या प्रतीत होती है। बलराम शराब पीने का आदी था। नशा करने के बाद वह हर किसी से अभद्रता पर उतर आता था। मामले की जांच की जा रही है।