फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Kaimganj CHC uproar over the opening of a cold chain followed by a protest by ASHA workers

फर्रुखाबाद: कायमगंज सीएचसी में बवाल, कोल्ड चेन खोलने को लेकर हंगामा, आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 04:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 04:27 PM IST
सार

Farrukhabad News: कायमगंज सीएचसी में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच शनिवार दोपहर कोल्ड चेन खोलने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद आशा कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़ी रहीं।

विज्ञापन
Farrukhabad Kaimganj CHC uproar over the opening of a cold chain followed by a protest by ASHA workers
आशा कार्यकर्ताओं का धरना - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज सीएचसी में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहीं आशा कार्यकर्ताओं की शनिवार दोपहर कोल्ड चेन खोलने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। समाधान दिवस में एडीएम के समक्ष भी मामला पहुंचा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी रामनरेश वैक्सीन निकालने के लिए कोल्ड चेन खुलवाने पहुंचे थे। आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शिप्रा ने कहा कि वे रोज वैक्सीन देती हैं, लेकिन शनिवार को दोपहर तक कोई वैक्सीन लेने नहीं आया। बाद में स्वास्थ्य कर्मी के पहुंचने पर विरोध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed