{"_id":"61893d9d54dac90c702c4e51","slug":"farrukhabad-jail-ruckus-27-prisoners-sued-in-17-sections","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद जेल बवाल: 27 बंदियों पर 17 धाराओं में मुकदमा, अज्ञात बंदियों को भी बनाया गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद जेल बवाल: 27 बंदियों पर 17 धाराओं में मुकदमा, अज्ञात बंदियों को भी बनाया गया आरोपी
Mon, 08 Nov 2021 08:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:43 PM IST
सार
जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर के विरोध करने पर बंदियों ने सरिया, ईंटों से हमला कर मारपीट की। मारपीट में डिप्टी जेलर शैलेेश कुमार, बंदीरक्षक विकास, रजनी सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जेल में बवाल का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद में जिला जेल में आगजनी व पथराव में पुलिस ने डकैती, बलवा सहित 17 धाराओं में 27 बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में बड़ी संख्या में अज्ञात बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। जेलर, डिप्टी जेलर सहित दो बंदीरक्षकों पर जानलेवा हमला कर सरकारी मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
जिला जेल के प्रभारी अधीक्षक जेलर अखिलेश कुमार ने रविवार देर रात फतेहगढ़ कोतवाली के गांव कुटरा निवासी बंदी कन्हैया, दीपक बाथम, फतेहगढ़ कोतवाली के गांव महरूपुर निवासी राजीव कुमार, शहर कोतवाली के लालगेट निवासी बंदी दिलीप, मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी अर्पित गुप्ता, मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी शिवम उर्फ लल्लू, सातनपुर मंडी निवासी विक्की उर्फ बुटी, मदारवाड़ी निवासी सनी, गांव बंगसपुरा कोहना निवासी आसिफ उर्फ पड्डा, गांव मसेनी निवासी राहुल यादव, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरदार खां निवासी मनोज शाक्य, हैवतपुर गढ़िया निवासी शिवम उर्फ छुआरा, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव ईसेपुर के श्यामपाल, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी सुग्रीव, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादर दादपुर सराय निवासी दलवीर, गांव हकीकतपुर निवासी धर्मेश यादव, थाना मेरापुर के गांव नदौरा निवासी प्रदुम्मन, नवाबगंज निवासी बंदी रघुनंदन उर्फ पप्पू, गांव बमरूलिया निवासी प्रशांत दीक्षित, गांव मिलकिया पहाड़पुर निवासी गौरव, कायमगंज कोतवाली के गांव नगला मोती निवासी सतेंद्र, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई निवासी संजीव के अलावा जनपद कासगंज थाना सिढ़पुरा के गांव दहेली निवासी रिषी मिश्रा, जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर गांव इसमाईलपुर पंखियाखेड़ा निवासी गुड्डू, जनपद बदायूं के बिनादर निवासी अनूप गौर, थाना दातागंज के गांव राजपुरा निवासी कृपाल उर्फ फक्कड़ सहित बड़ी संख्या में अज्ञात बंदियों के खिलाफ डकैती, बलवा, आगजनी सहित 17 गंभीर धाराओं में फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि रविवार सुबह यह सभी बंदी सरकारी संपत्ति की तोड़ फोड़ कर रहे थे। जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर के विरोध करने पर बंदियों ने सरिया, ईंटों से हमला कर मारपीट की। मारपीट में डिप्टी जेलर शैलेेश कुमार, बंदीरक्षक विकास, रजनी सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बंदियों ने सीसीटीवी कैमरे, चक्र कार्यालय, आरओ प्लांट, ट्राली कुर्सी मेजों में आग लगा दी। इसमें बाद अस्पताल में आग लगाकर औषधि को भी आग के हवाले कर दिया। आगजनी में लाखों रुपये की बैट्ररियां जल गईं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।