{"_id":"634258853533010efe5e34b3","slug":"farrukhabad-injured-girl-found-lying-on-track-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: प्रेमी की हत्या के 10 दिन बाद संदिग्ध हालात में घायल युवती ट्रैक पर पड़ी मिली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: प्रेमी की हत्या के 10 दिन बाद संदिग्ध हालात में घायल युवती ट्रैक पर पड़ी मिली, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 09 Oct 2022 10:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:46 AM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में प्रेमी की हत्या के 10 दिन बाद रेलवे ट्रैक पर युवती घायल हालत में पड़ी मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी युवती घायल हालत में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। उसे लोहिया अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बताते चलें कि युवती के प्रेमी नेकपुर कलां निवासी सूरज की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। 30 सितंबर को शव मिलने के बाद उसकी मां ने 5 नामजद सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन