फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Husband commits suicide after his wife leaves for her parental home

Farrukhabad: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने की आत्महत्या, परिजनों को हाल बेहाल

Wed, 12 Jun 2024 06:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Husband commits suicide after his wife leaves for her parental home
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद जिले में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज निवासी लालू (35) मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था। 10 दिन पहले लालू का पत्नी राधा से विवाद हो गया। पत्नी राधा बच्चे खुशी व करन सहित छह माह की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से लालू परेशान चल रहा था।

विज्ञापन


रात को लालू खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। लगभग 11 बजे मां मुन्नी देवी लालू के कमरे में गई। उसने लालू को दुपट्टे से कमरे के कुंडे में फंदे पर लटका देखा। मां मुन्नी देवी के चीखने पर पुत्र सोनू, निर्मल, दीपक, विशाल आ गए। परिजनाें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने आत्महत्या के कारण के बारे में पूछा।

विज्ञापन

मां मुन्नी देवी ने बताया कि 10 दिन पहले हुए विवाद के बाद बहू मायके चली गई थी। उसके बाद से लालू परेशान चल रहा था। जानकारी होने पर पत्नी राधा बच्चों सहित ससुराल आ गई। उसका रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में लालू की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed