{"_id":"69dfc427d6aea346b70f61fe","slug":"farrukhabad-human-skeleton-found-in-water-filled-pit-father-identifies-remains-via-track-pants-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पानी भरे गड्ढे में मिला नरकंकाल, पिता ने लोअर से की पहचान, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पानी भरे गड्ढे में मिला नरकंकाल, पिता ने लोअर से की पहचान, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
Wed, 15 Apr 2026 10:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:38 PM IST
सार
आठ माह पहले बाढ़ के पानी में कूदकर जान देने वाले युवक के पिता ने बरामद लोअर की पहचान की। अब तक शव नहीं मिला था। डीएनए जांच में राज खुलेगा।
विज्ञापन
लोअर से पिता ने की पहचान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक नरकंकाल मऊदरवाजा थाने के गांव छोटा फतेहपुर मार्ग पर हंसी नगला पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे से बुधवार दोपहर को बरामद हुआ। जेसीबी की खोदाई के बाद कुछ हड्डियां, लोअर व अंडरवियर का एक हिस्सा मिला। पिता ने आठ माह से लापता बेटे अवधेश कठेरिया का लोअर होने की बात कही। फाॅरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पिता ने बताया कि आठ माह पहले दो युवकों के प्रताडि़त करने पर बेटे ने बाढ़ में छलांग लगा सदी थी
विज्ञापन
गांव छोटा फतेहपुर मार्ग पर हंसी नगला पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में सोमवार को मंगली के जाल में मछली मारते समय एक मानव खोपड़ी फंस गई थी। वह बालू में खोपड़ी दबाकर घर चला गया। अगस्त 2025 में अवधेश कठेरिया के डूबने की जानकारी होने पर उसने बुधवार सुबह उसके पिता रामपाल कठेरिया को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया। दोपहर करीब एक बजे थानाध्यक्ष अजब सिंह, फाॅरेंसकि टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंगली की निशानदेही पर खोपड़ी बरामद कर ली। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा करवा कर कुछ मानव हड्डियां, गला हुआ लोअर और अंडरविडर का ऊपरी हिस्सा बरामद किया। मौके पर मौजूद पिता रामपाल ने लोअर अपने पुत्र का होना बताया। घटनास्थल पर मां उमा, पत्नी अनीता, छोटे भाई अनूप, अमित व रजनीकांत, पुत्री रुचि, नन्हीं, पुत्र अंकित व शिवा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि मानव हड्डियां किसकी हैं, सच पता करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। फिलहाल परिजन अवधेश के कपड़े होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
दो युवकों पर लगाया था प्रताडि़त करने का आरोप
गांव छोटा फतेहपुर के रामपाल कठेरिया ने एक सितंबर 2025 को गांव के ही राजेश राजपूत और शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव बीघापुर निवासी सुरेंद्र राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि पुत्र अवधेश (40) को आरोपी 13 अगस्त 2025 की शाम तीन बजे घर से ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 16 अगस्त को पुत्र के गायब होने की गुमशुदगी लिखाई। बाद में ग्रामीणों से पता चला कि दोनों आरोपियों ने आमिलपुर ठेका पर शराब पिलाई थी। शाम को गांव आने वाले मार्ग पर हंसी नगला पुलिया पर ले जाकर काफी प्रताड़ित किया था। इससे परेशान होकर अवधेश ने बाढ़ के पानी में पुलिया से छलांग लगा दी थी। जानकारी होने पर गोताखोर लगाकर उसकी तलाश कराई गई थी। पर उसका कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन