{"_id":"5edfb68bc7345e3ac7201912","slug":"farrukhabad-home-cooler-is-installed-for-corona-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेंटमेंट जोन में गर्मी से बेहाल सिपाहियों की मुश्किल देख लगा दिया घर का कूलर, खुद चला रहे पंखे से काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेंटमेंट जोन में गर्मी से बेहाल सिपाहियों की मुश्किल देख लगा दिया घर का कूलर, खुद चला रहे पंखे से काम
Wed, 10 Jun 2020 01:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का बढ़ता सितम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में कोरोना आपदा से निपटने में लगे स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस कर्मियों का त्याग भी कम नहीं है। दिन-रात गर्मी में ड्यूटी करने वालों के प्रति कुछ समाजसेवियों ने भी सहानुभूति दिखाई। एक परिवार ने तो अपने घर का कूलर ही उठाकर सिपाहियों के लिए लगा दिया।
खुद पंखे में ही काम चला रहे हैं। शहर के नाला फिदाई खां को करीब 15 दिन पहले कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। पूरा मोहल्ला चारों तरफ से बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया। नाला मछरट्टा से जाने वाले मार्ग पर लगे बैरियर पर नखास चौकी के पुलिस कर्मी ड्यूटी करते हैं।
मंगलवार शाम चार बजे सिपाही सुधीर कुमार और पंकज गौतम ड्यूटी करते दिखे। वहां कूलर भी लगा था। पूछने पर बताया कि चक्की मालिक ने कूलर लगा दिया है, तो अब आराम मिल गया। गत्ते से हवा करते न देखा गया तो दे दिया कूलर दिनेश सक्सेना बताते हैं कि उनके बच्चे अनुज, सुमित और शनि ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के पास खड़े हो जाते थे।
विज्ञापन
गर्मी में सिपाही गत्ते का टुकड़ा मांग कर हवा करके पसीना सुखाते थे। यह देख उन्हें अच्छा नहीं लगा, तो उन्होंने अपने कमरे का कूलर उनके लिए लगा दिया। जब तक बिजली आती है, कूलर चलता है। सुबह-शाम पानी भी भर देते हैं। कुछ नहीं तो इतना तो कर ही सकते हैं।