{"_id":"69fb433467b047072d0b7889","slug":"farrukhabad-groom-ties-the-knot-amidst-mourning-mother-s-last-rites-performed-after-bride-s-arrival-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मातम के बीच दूल्हे ने लिए फेरे, बहु आगमन के बाद हुआ मां का अंतिम संस्कार, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मातम के बीच दूल्हे ने लिए फेरे, बहु आगमन के बाद हुआ मां का अंतिम संस्कार, पढ़ें मामला
Wed, 06 May 2026 07:05 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 06 May 2026 07:05 PM IST
सार
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बरात निकासी के वक्त मां की मौत हो गई। जिसके बाद मातम के बीच दूल्हा ने फेरे लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी की रस्मों के बीच हुई दुखद घटना ने परिजनों को झकझोर दिया। बरात निकासी के वक्त दूल्हे की मां की अचानक हुई मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ऐसे में मातम के बीच नम आंखों से दूल्हा ने फेरे लेकर शादी की रस्म पूरी की। बहु के आगमन के बाद मां का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी रेशमा देवी (70) के छोटे पुत्र पवन कुमार की मंगलवार शाम बरात जाने के लिए निकरौसी की रस्म चल रही थी। तभी रात करीब 8:15 बजे घर के बाहर रेशमा बेहोश होकर गिर पड़ी थी। दूल्हे की कार से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और माहौल गमगीन हो गया। बरात में जाने के लिए एकत्रित हुए लोग अपने घरों को लौट गए। पवन की शादी कन्नौज जिला के तालग्राम के रसूलाबाद निवासी ओमकार की पुत्री प्रियंका से तय हुई थी। देर रात पवन अपने भाई, बहनोई समेत करीब सात लोगों के साथ बरात लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
पवन ने नम आंखों के बीच सात फेरे लिए और भोर में बहु लेकर घर पहुंचा। बुधवार को बहुआगमन के बाद महमदगंज स्थित घाट पर रेशमा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। जिस घर में बहू के स्वागत की तैयारियां थीं, वहां मां की अंतिम विदाई की तैयारी करनी पड़ी। पवन और प्रियंका ने इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे का हाथ थामकर यह साबित किया कि नई जिंदगी की शुरुआत केवल उल्लास से ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के गम बांटने से भी होती है।