फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Grandmother bids farewell to the world after sending her granddaughter to her in-laws' house

Farrukhabad: नातिन को ससुराल विदा कर नानी ने दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 21 Feb 2026 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Grandmother bids farewell to the world after sending her granddaughter to her in-laws' house
गोमती देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज क्षेत्र के गांव घुमइया रसूलपुर में शनिवार को गेस्टहाउस से बरात व नातिन को विदा कर नानी दुनिया से ही अलविदा हो गई। इससे विदाई के आंसू सूख भी न पाए और परिजनों के गम आंसू बहने लगे। गांव घुमइया रसूलपुर निवासी राजीव सक्सेना मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते हैं। उनकी बेटी लक्ष्मी की शुक्रवार रात एक गेस्टहाउस में बरात आई थी।
विज्ञापन


इसमें जनपद हरदोई थाना अरवल क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी लक्ष्मी की नानी गोमती देवी भी परिजन के साथ आई थीं। उन्होंने रस्मोरिवाज के साथ रात में नातिन लक्ष्मी के पैर पूजे और कन्यादान किया। शनिवार सुबह लक्ष्मी की बरात सहित विदा की गई। इसके बाद गोमती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से जवाब मिलने पर शहर के निजी डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे साथ आए परिजन व लक्ष्मी के परिवार वालों के विदाई के आंसू सूख भी न पाए और गम के आंसू बहने लगे। नातिन जहां अपनी ससुराल के लिए विदा हुई, वहीं नानी हमेशा के लिए दुनिया से अलविदा कह गईं। परिजन गोमती देवी का शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि महिला की मौत की थाने में कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed