फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Goonda act on block chief and his brother

फर्रुखाबाद: ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 05 Apr 2022 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Apr 2022 08:55 PM IST
सार

बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उसकी शहर के साथ कन्नौज की भूमि भी चिह्नित की गई है। बैंक खातों व वाहनों पर भी प्रशासन की नजर है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Goonda act on block chief and his brother
डॉ. अनुपम दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। ब्लॉक प्रमुख के बड़े भाई बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन और उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्ब्न के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आरोप है कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी ब्लाक प्रमुख अमित दुबे और उनके भाई अनुराग दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी, बिजली चोरी, गैंगस्टर, व्यापारी पर जानलेवा हमला सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई जनता में भय व्याप्त करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


अनुराग दुबे अभी कुुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट से कासगंज जेल से जमानत पर छूटकर आए हैं। उनके बड़े भाई बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ जिला प्रशासन रासुका की कार्रवाई कर चुका है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ब्लाक प्रमुख व उनके भाई के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम की संपत्ति, बैंक खातों और वाहनों पर नजर, बिक्री पर रोक
बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उसकी शहर के साथ कन्नौज की भूमि भी चिह्नित की गई है। बैंक खातों व वाहनों पर भी प्रशासन की नजर है। इनकी बिक्री पर जिलाधिकारी ने रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर संपत्ति अर्जित करने का स्रोत पूछा है। सही जवाब न देने पर संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई होगी। दरोगा ने मैनपुरी जिला जेल पहुंचकर अनुपम को नोटिस तामील कराई है। अनुपम के भाई और सहयोगी को भी नोटिस जारी की गई हैं।

जनपद कन्नौज के समधन निवासी ठेकेदार शमीम खान की वर्ष 1995 में फतेहगढ़ में और गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात तत्कालीन इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की वर्ष 1996 में कानपुर के रावतपुर स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन दोनों मामलों में आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में बंद है। उस पर रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव से पहले अनुपम दुबे पर प्रशासन काफी तेजी से कार्रवाई कर रहा था, मगर बीच में कुछ दिन शांत रहने के बाद अब फिर घेराबंदी शुरू हुई है। अनुपम के ठंडी सड़क स्थित होटल, फतेहगढ़, मोहम्मदाबाद के अलावा कन्नौज में भी बनी, अधबनी इमारतों को चिह्नित किया गया है। प्रशासन इस संपत्ति को अवैध रूप से धन अर्जित कर बनवाने की बात मान रहा है।

इसी के चलते जिला प्रशासन की नजर इन संपत्तियों पर है। डीएम संजय कुमार सिंह ने डॉ. अनुपम दुबे को कुर्की नोटिस जारी कर संपत्तियों को अर्जित करने के स्रोत के बारे में पूछा है। हालांकि कई महीने पहले से जांच कर रही मऊदरवाजा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों से इन संपत्तियों को अर्जित करने की रिपोर्ट दी थी। इसी के चलते डीएम की ओर से जारी नोटिस को दरोगा इंद्रजीत सरोज ने मैनपुरी जिला जेल पहुंचकर डॉ. अनुपम दुबे को तामील करा दिया है। उसकी संपत्ति की कीमत नौ करोड़ 53 लाख 27 हजार 903 रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा उसके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की संपत्ति नौ करोड़ 45 लाख 12 हजार व अनुपम के सहयोगी अभिषेक रस्तोगी की संपत्ति की कीमत 50 लाख 80 हजार 600 रुपये आंकी गई है और इन सभी को कुर्की का नोटिस भेजा गया है। 11 अप्रैल तब सभी को जवाब देने का समय दिया गया है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि नोटिस में साफ है कि यदि डॉ. अनुपम दुबे तय समय सीमा में नोटिस का सही जवाब नहीं देते, तो होटल, मकान समेत अन्य संपत्तियों को ढहाना जाना तय माना जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद राजस्व विभाग भी तेजी से जांच में जुट गया है। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि नोटिस मिल गया है। इसमें गाड़ियों, बैंक खातों, प्लाट, जमीन और भवनों का उल्लेख है। निर्देश के आधार पर शीघ्र ही जांच करके आख्या उच्चाधिकारियों को भेज देंगी।

‘तीन लोगों को कुर्की के नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों के बारे में जवाब मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।’ - संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed