फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Friends consumed poison, one died, other is in critical condition

Farrukhabad: घर से बिना बताए निकले दोस्तों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 22 Aug 2024 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Friends consumed poison, one died, other is in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घर से बिना बताए निकले दोस्तों ने जहर निगल लिया। भनक लगते ही पहुंचे परिजन दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की जांच में तथ्य सामने आया है कि मरने वाला युवती को बहला फुसला कर लाया था। पांच दिन पहले हरियाणा पुलिस युवती को ले गई थी। युवती के प्यार में दोनों के आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी राजपाल का पुत्र दीपांशु शर्मा उर्फ सूरज (19) और आकाश पाल (18) के आमने-सामने मकान हैं। आकाश, उसके पिता प्रमोद कुमार तथा सूरज दिल्ली में नौकरी करते हैं। रक्षाबंधन से पहले ही दोनों घर आए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों घरों से निकल गए। दोपहर करीब डेढ़ घंटे बाद घर से कुछ दूरी पर बेहोशी हालत में पड़े होने की सूचना मिली। इस पर पहुंचे परिजन दोनों को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां दीपांशु उर्फ सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। आकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पिता राजपाल ने बताया कि करीब 10 दिन पहले सूरज हरियाणा की एक युवती को घर ले आया था। पांच दिन पहले हरियाणा की पुलिस घर आई थी। सूरज और युवती को साथ ले गई थी। दो दिन पहले ही सूरज घर आ गया था। इसके बाद आज दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इसके बाद से युवती से दोनों के ही प्यार करने की आशंका जताई जा रही है।

 

इंस्पेक्टर मनोज भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और युवती से त्रिकोणीय प्रेम का प्रतीत हो रहा है। बताया कि दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पीया है। युवती से प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई है। इसके अतिरिक्त एक के न रहने पर दूसरे ने भी जान देने का फैसला कर लिया, ऐसा भी संभव है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed