फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Four friends drowned while bathing in the Ganges, two died

फर्रुखाबाद: गंगा स्नान कर रहे चार दोस्त डूबे, दो की मौत, ग्रामीणों की मदद से दो दोस्तों की जान बची

Sun, 22 May 2022 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 May 2022 09:21 PM IST
सार

फर्रुखाबाद में गंगा स्नान कर रहे चार दोस्त डूब गए। जिसमें से दो की मौत हो गई। जबकि दो को बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Four friends drowned while bathing in the Ganges, two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कंपिल क्षेत्र के अटैनाघाट पर गंगा में कलश विसर्जन यात्रा में आए जनपद एटा के चार दोस्त नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। यह देखकर गंगा स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने डूब रहे दो दोस्तों को बचा लिया, लेकिन दो अन्य गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव खैरपुरा में ग्राम सभा की ओर से भागवत कथा कराई गई थी। इसके समापन  के बाद गांव के लोग रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से कलश विसर्जन करने अटैना घाट पहुंचे। कलश विसर्जन के बाद सभी ग्रामीण गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान सत्यवीर सिंह का पुत्र अभय प्रताप (22) व जितेंद्र का पुत्र शिवम (24),  गुलशन शाक्य (15) और जयदेव शाक्य (17) गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन

यह देखकर आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से गुलशन और जयदेव को बचा लिया गया, लेकिन अभय और शिवम गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटनास्थल जनपद बदायूं का होने से कटरा शाहदतगंज चौकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में उतारा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव बाहर निकाले। शव देखते ही चीत्कार मच गई। कटरा चौकी प्रभारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed