{"_id":"6347ae7f884ff6593c2003c1","slug":"farrukhabad-farmer-dead-body-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: किसान का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: किसान का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 13 Oct 2022 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:52 AM IST
सार
फर्रुखाबाद में किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मंगू लाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में किसान की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पिपरा बोझी निवासी मंगू लाल (52) खेत में लगे नलकूप पर रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। गुरुवार सुबह उनका शव नलकूप के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। छोटे भाई कृपाल सिंह ने सिंचाई के रुपये के विवाद में गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन