फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad election, Election battle ready, waiting for reservation, about 3.91 voters will vote

चुनावी रण तैयार, आरक्षण का इंतजार: दावेदार भी हुए सक्रिय, करीब 3.91 मतदाता डालेंगे वोट

Wed, 23 Nov 2022 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:17 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए मतदाता सूचियां तैयार कर अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

विज्ञापन
farrukhabad election, Election battle ready, waiting for reservation, about 3.91 voters will vote
निकाय चुनाव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद निकाय चुनाव के लिए लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। मोहल्लों में संपर्क बढ़ाने के साथ होर्डिंग व पंपलेट भी दिखाई रहे हैं। अब आरक्षण के फेर में लोग अभी पूरी दम से मैदान में नहीं उतर रहे हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इससे दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन

वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में जनपद में कुल छह निकाय क्षेत्र थे। इनमें दो नगर पालिका व चार नगर पंचायतें शामिल थीं। अध्यक्ष की तीन सीटों पर भाजपा, दो पर सपा व एक पर बसपा ने कब्जा जमाया था। इस बार तीन नगर पंचायतें नवाबगंज, खिमसेपुर व संकिसा बसंतपुर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इससे चुनाव बयार और तेज बहने लगी है। नगर पंचायतों में गांव शामिल हो जाने से प्रधानी जाते देख वह निकाय चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। अध्यक्ष पद से लेकर सभासद पद पर चुनाव लड़कर अपना प्रतिनिधित्व बरकरार रखने के प्रयास में हैं। वहीं राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दावेदार अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही शासन से अभी न तो वार्डों का आरक्षण तय हो सका है और न ही अध्यक्ष पद का। इससे दावेदार अभी अपनी जेब ढीली करने से कतरा रहे हैं।

उन्हें इस बात का डर है कि आरक्षण यदि उनके विपरीत हो गया तो खर्च किया धन बेकार चला जाएगा। फिलहाल दावेदार सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। त्योहार हो या अन्य कोई अवसर, वह शुभकामनाएं देने से नहीं चूकते हैं। आरक्षण फाइनल होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed