{"_id":"64379fc466108f8d0c00039a","slug":"farrukhabad-dumper-collided-with-roadways-bus-nine-injured-including-driver-and-operator-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: रोडवेज बस में डंपर ने मारी टक्कर, चालक व परिचालक समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: रोडवेज बस में डंपर ने मारी टक्कर, चालक व परिचालक समेत नौ घायल
Thu, 13 Apr 2023 12:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। मथुरा से गौरीफंटा जा रही शाहजहांपुर डिपो की बस में बुधवार रात करीब एक बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहमदाबाद के रोहिला चौराहे पर छिबरामऊ से आ रहे मौरम भरे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बस नाले के किनारे पेड़ से टकरा गईं। जबकि डंपर नाले में चला गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में संविदा चालक गंगाराम व परिचालक अखिलेश सिंह समेत नौ यात्री घायल हो गए। बस में सवार सभी 50 यात्री नेपाल जा रहे थे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को मोहम्मदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। मामूली चोट होने की वजह से इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर रात ढाई बजे एआरएम आरसी यादव, वरिष्ठ लिपिक अनूप गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल देखा और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। इसके बाद दूसरी बस से सभी यात्रियों को गौरीफंटा के लिए रवाना कर दिया गया। डंपर चालक और हेल्पर फरार हो गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन