फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Doctor abused, CMO scuffled, slogans raised

Farrukhabad: डॉक्टर से गाली गलौज में सीएमओ से हाथापाई, लगे मुर्दाबाद के नारे

Wed, 17 Sep 2025 05:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Sep 2025 05:40 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री के पहुंचने से पहले व जाने के बाद विवाद हुआ। डॉक्टर के समर्थन में स्थानीय लोग भी सीएमओ पर भड़के।

विज्ञापन
Farrukhabad: Doctor abused, CMO scuffled, slogans raised
सीएमओ से हाथापाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वस्थ नारी सशक्त नारी कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। इसी दौरान निरीक्षण करने गए सीएमओ ने किसी बात को लेकर डॉक्टर से गाली-गलौज कर दी। मामला तूल पकड़ने पर सीएमओ से हाथापाई कर मारपीट की गई। उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगे। गुस्साई भीड़ ने सीएमओ अवनींद्र कुमार को गाड़ी से खींचने का भी प्रयास किया। इस दौरान किसी तरह सीएमओ मौके से निकल पाए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बुधवार को शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत सीएचसी मोहम्मदाबाद में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर लगाया था। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कार्यक्रम होने से विशेष तैयारियां भी की गईं थीं। प्रभारी मंत्री के पहुंचने से पहले सीएचसी के एक डॉक्टर से सीएमओ ने किसी बात को लेकर गाली गलौज कर दी। इससे डॉक्टर के साथ ही उनके परिचित स्थानीय लोग भी भड़क गए।
विज्ञापन


इस बीच वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम बाधित होते देख हस्तक्षेप किया। सीएमओ से कहा कि डॉक्टर के साथ आप के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मामला शांत होने के बाद कुछ देर में ही प्रभारी मंत्री पहुंच गए। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री वहां से बाबा नीबकराेरी धाम के लिए निकले। उधर, मंत्री के जाते ही मामला फिर गरमा गया। माहौल बिगड़ता देख सीएमओ अपनी गाड़ी की ओर बढ़े तो लोगों ने उन्हें घेर लिया, फिर धक्कामुक्की के साथ सीएमओ से हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में बैठने के बाद घेराबंदी किए लोगों ने उन्हें खींचने का भी प्रयास किया। सीएमओ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। पुलिस व एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने किसी तरह लोगों को समझाया और गाड़ी की खिड़की बंद कर सीएमओ को वहां से निकाला। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया भी वहां मौजूद थे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गाली गलौज को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि बाद में समझा-बुझाकर मामला शांत कर लिया गया।

सीएमओ के पक्ष में नहीं आए डॉक्टर व कर्मचारी
प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम होने से सीएचसी में एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ आदि अधिकारी मौजूद थे। गाली गलौज को लेकर जब सीएमओ से विवाद व हाथापाई हुई तो उनके पक्ष में कोई भी डॉक्टर व कर्मचारी नहीं पहुंचा।

मंगलवार को भी हुआ था विवाद
सीएचसी में प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम लगा होने से सीएमओ मंगलवार को भी निरीक्षण करने पहुंचे थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार पॉलिथीन में चाय मंगाने पर सीएमओ ने कर्मचारियों की कड़ी फटकार लगाई थी। उस दौरान भी अभद्र भाषा के प्रयोग पर एक डॉक्टर ने विरोध किया था। बुधवार को कार्यक्रम शुरू होने से पहले भी इसी बात को लेकर मामला गर्माया था। सीएमओ की अभद्र भाषा को लेकर विभागीय डॉक्टर व कर्मचारियों में पिछले कई माह से चर्चा चल रही थी, आखिरकार बुधवार को मामला हाथापाई तक पहुंच ही गया।

 

कर्मचारी ने गाली गलौज व मारपीट का लगाया था आरोप
करीब आठ माह पहले आयुष्मान कर्मचारी को सीएमओ ने गाली गलौज कर अपनी गाड़ी से रास्ते में उतार दिया था। मारपीट भी हुई थी। इस पर सीएमओ ने कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। दूसरी ओर कर्मचारी ने सीएमओ पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाकर फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी थी। हालांकि कर्मचारी की सुनवाई नहीं हुई। इससे यह मामला स्वास्थ्य निदेशालय तक पहुंचा था। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

लिपिक ने किया था आत्महत्या का प्रयास
इसके अलावा एनएचएम पटल प्रभारी लिपिक ने अभद्र भाषा व उत्पीड़न से परेशान होकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से शिकायत की और लोहिया अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसकी भनक लगते ही आवास पर पहुंची पुलिस लिपिक को अपने साथ ले गई और समझाकर शांत किया।

इस प्रकरण में एक वीडियो सामने आया जिसमें मारपीट जैसी कोई घटना नहीं दिख रही है. शिवम नबी हाथापाई की घटना से इनकार किया है. कुछ स्थानीय लोगों से कहा सुनी हुई है. जिसकी जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed