फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Deputy CM Brijesh Pathak welcomed at various places

Farrukhabad: भाजपा के रोड शो में बुलडोजर बाबा के जयकारे, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जगह-जगह स्वागत

Tue, 09 May 2023 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 09:42 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक फर्रुखाबाद जिले पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के रोड-शो में बुलडोजर बाबा के नारे गूंजते रहे। उपमुख्यमंत्री रथ से हाथ हिलाकर मतदाताओं का अभिवादन करते रहे।

विज्ञापन
Farrukhabad: Deputy CM Brijesh Pathak welcomed at various places
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को रोड शो कर भाजपा को जिताने की अपील की। रोड-शो में बुलडोजर बाबा के नारे गूंजते रहे। योगी-मोदी के नाम पर भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। रोड शो शुरू करने से पहले उन्होंने गुड़गांव देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद की सीट भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। इसे जीतने के लिए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रोड शो करने आए। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र कुमार उपाध्याय, सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के साथ रथ पर सवार होकर रोड-शो लेकर चले। उपमुख्यमंत्री रथ से हाथ हिलाकर मतदाताओं का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन


कई जगह उनका स्वागत हुआ। रोड शो में सबसे आगे बाइकों पर सवार कार्यकर्ता झंडा लेकर चल रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता अन्य नेताओं व समर्थकों के साथ पैदल चल रहे थे। डीजे पर योगी, मोदी और बुलडोजर बाबा के गाने बजने के साथ नारेबाजी होती रही। टाउनहाल, चौक, घुमना होते हुए लालगेट पर रोड-शो का समापन हुआ। इसके बाद उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विश्वास गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, शिवम दुबे आदि मौजूद रहे। संत समाज के लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पर्ची को लेकर छीनाझपटी
रोड-शो में बाइक सवार कार्यकर्ताओं के लिए पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की पर्ची बांटी गईं। पर्ची पाने के लिए छीनाझपटी भी हुई। गुड़गांव देवी मंदिर के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं से एक पुलिस अधिकारी ने धक्कामुक्की कर दी। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए।

 

डेढ़ घंटे बंद रहे तीन फीडर
शहर की जर्जर बिजली लाइनें भरोसेमंद न होने से रोड-शो के दौरान हादसे की आशंका को देखते हुए एसडीओ मुकेश चंद्र राव ने तीन फीडर बंद करा दिए। इससे जसमई उपकेंद्र के आरएमआर फीडर, ठंडी सड़क के चौक फीडर व फतेहगढ़ उपकेंद्र के मिल्क डेयरी फीडर की करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज धूप और गर्मी से उपभोक्ता परेशान हो गए। रोड शो समाप्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने चैन की सांस ली।

पुलिस कर्मियों ने फुटपाथ खाली कराए
रोड शो निकलने से पहले शहर के लालगेट से लेकर गु़डगांव देवी मंदिर तक भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने जाम की समस्या को देखते हुए सड़क किनारे लगी दुकानें हटवाकर फुटपाथ खाली कराए। दुकानों के भी शटर गिरवा दिए गए। वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इससे चौक के दोनों ओर रेलवे रोड व लोहाई रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। रोड शो के रूट पर वाहनों की आवाजाही रुकने से गलियों में वाहनों का जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed