{"_id":"692ffe214dc14996b301e58b","slug":"farrukhabad-dental-and-health-checkup-of-deaf-and-mute-students-military-officers-gave-lessons-on-hygiene-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मूकबधिर छात्रों का दंत परीक्षण और स्वास्थ्य जांच, सैन्य अधिकारियों ने दी स्वच्छता की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मूकबधिर छात्रों का दंत परीक्षण और स्वास्थ्य जांच, सैन्य अधिकारियों ने दी स्वच्छता की सीख
Wed, 03 Dec 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:47 PM IST
सार
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में विश्व विकलांगता दिवस पर सैनिक अस्पताल, फतेहगढ़ ने राजकीय मूकबधिर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों को स्वच्छता की शिक्षा दी। खेल खेले और बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत करने पर सैन्य अधिकारी भावुक हो उठे।
विज्ञापन
मूकबधिर छात्रों का दंत परीक्षण और स्वास्थ्य जांच
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सैनिक अस्पताल, फतेहगढ़ ने राजकीय मूकबधिर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर व जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों को स्वच्छता जागरूकता का संदेश देने के साथ ही दंत परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विजन-2047 की भावना के अनुरूप हुए कार्यक्रम में मिलेट्री अस्पताल के दंत चिकित्साधिकारी ले. कर्नल दीपक शर्मा ने बच्चों को चलचित्र के माध्यम से दांतों की सफाई की सही विधि और दंत स्वच्छता का महत्व समझाया।
विज्ञापन
मेजर शेफाली यादव और कैप्टन डॉ. आशुतोष दीक्षित ने शारीरिक स्वच्छता, बीमारियों से बचाव और दैनिक स्वास्थ्य आदतों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। बच्चों से आपसी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से सैन्य अधिकारियों ने उनके साथ बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि खेल खेले। खेल गतिविधियों के आयोजन में हवलदार एमएस राठौर, हवलदार केडी शर्मा, हवलदार तेजवीर सिंह, नायक राजकिशोर सिंह, नायक नितिन कुमार, नायक आरपी सिंह, नायक एके चौहान ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन
कमान अधिकारी कर्नल मनीष पांडेय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके साथ आपसी समझ और संवाद को मजबूत करना है। कैप्टन राज नन्दनी, सूबेदार के. प्रसाद, सूबेदार राजीव सिंह, सूबेदार प्रदीप कुमार, सूबेदार रामलखन सिंह तोमर, नायब सूबेदार सुखदेव ने औषधियों के साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर किया गया, जिसे देखकर सभी अधिकारी भावुक हो उठे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत, शिक्षक नीरज सक्सेना, अभिनव पटेल का विशेष सहयोग रहा।