Farrukhabad Crime: किशोरी को खेत में खींचकर युवक ने किया दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट
यूपी के फर्रुखाबाद में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के संकिसा में किशोरी को खेत में खींचकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने उसका वीडियो बना लिया। जानकारी पर परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर खून पड़ा मिला। टीम ने उसके नमूने एकत्र किए।
मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) रविवार की शाम को खेत में शौच करने गई थी। गांव के प्रभाकर राजपूत व हरेंद्र ने किशोरी को पकड़ लिया और पास के खेत में खींचकर ले गए। वहां प्रभाकर राजपूत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और हरवेंद्र ने वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने सोमवार की शाम को परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं पुलिस लाइन से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में घटना स्थल पर टीम को खून पड़ा मिला। टीम ने खून के नमूने एकत्र कर अन्य साक्ष्य जुटाए। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।