फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Cash Collection Company Employee Shot, Rs 7.50 Lakh Looted

Farrukhabad: कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर 7.50 लाख रुपये लूटे

Mon, 15 Dec 2025 05:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Dec 2025 05:31 PM IST
सार

दिनदहाड़े गोली मारकर 7.50 लाख लूटने का मामला सामने आया है। घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार लुटेरे दिखे।

विज्ञापन
Farrukhabad: Cash Collection Company Employee Shot, Rs 7.50 Lakh Looted
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की गुंजन विहार काॅलोनी में कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी को बाइक सवार लुटेरों ने सोमवार दोपहर गोली मारकर 7.50 लाख रुपये लूट लिए। करीब आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से बाइक सवार लुटेरों के फुटेज कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


कादरीगेट थाने की आईटीआई पुलिस चौकी व फतेहगढ़ कोतवाली की सेंट्रल जेल चौकी के बीच यह वारदात हुई। कादरीगेट थाना क्षेत्र की गुंजन विहार काॅलोनी में अमेजॉन का कोरियर ऑफिस है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सकवाई निवासी राजेश कुमार शर्मा रेडियंट कंपनी का कैश कलेक्शन कर्मचारी है। राजेश कोरियर ऑफिस से दोपहर करीब 2.40 बजे 1,32,720 रुपये लेकर निकला। उसके पास अन्य केंद्र से मिले करीब छह लाख रुपये भी बैग में रखे थे। करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही सातनपुर मंडी के मुख्य मार्ग से आए बाइक सवार लुटेरों ने गुंजन विहार काॅलोनी की गली में राजेश को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान 7.50 लाख रुपये रखा बैग छीनने के लिए छीनाझपटी हुई। इस दौरान एक लुटेरे ने लात मारकर राजेश को बाइक से गिराया तो दूसरे ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से राजेश घायल हो गया। इस बीच लुटेरे रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन


इस दौरान लुटेरों का एक मोबाइल भी मौके पर गिर गया। घायल राजेश ने काॅलोनी स्थित कोरियर ऑफिस के मैनेजर आलोक यादव को घटना की जानकारी दी। आलोक यादव ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने तक करीब आधा घंटे तक घायल राजेश घटनास्थल पर तड़पता रहा। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। आईटीआई चौकी प्रभारी ने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें लुटेरे कैद हो गए हैं। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पड़े कागज और रिवाल्वर के कारतूस का खोखा आदि साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से मिला लुटेरे का मोबाइल कब्जे में लिया है। लोहिया अस्पताल में सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व कादरीगेट थाना पुलिस पहुंची। यहां कंपनी के मैनेजर विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह लोग रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में काम करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed