{"_id":"6870031afa855a26660e7814","slug":"farrukhabad-brother-had-strangled-sister-with-a-towel-sister-in-law-had-held-her-hands-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: भाई ने गमछे से कसा था बहन का गला, भाभी ने पकड़े थे हाथ, हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: भाई ने गमछे से कसा था बहन का गला, भाभी ने पकड़े थे हाथ, हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
Thu, 10 Jul 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:51 PM IST
सार
Farrukhabad News: बीते रविवार को युवती का नाले में शव मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई व भाभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बहन कीर्ति का भाई अभिषेक जाटव ने गमछे (अंगौछा) से गला कसकर हत्या की थी। इस दौरान उसकी पत्नी सरिता ने कीर्ति के हाथ पकड़े थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बीते रविवार देर रात नासा नाला में कीर्ति जाटव (20) पुत्री सोबरन का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या करने की पुष्टि के बाद पुलिस का शक परिजनों पर गहराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि पड़ोसी गैर जाति के युवक से शादी की जिद पर अड़ी कीर्ति को उसी के भाई अभिषेक जाटव व भाभी सरिता निवासी पटवन गली कोतवाली कायमगंज ने मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने बीते दिन ही दोनों के खिलाफ राजेपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। देर शाम दोनों की गिरफ्तारी भी दिखा दी गई। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को अभिषेक ने अपनी मां को बताया कि कीर्ति को कॉलेज में प्रवेश कराने के लिए साथ ले जा रहा है।
विज्ञापन
अभिषेक कीर्ति को अपनी पत्नी सरिता के साथ लेकर अपनी तेराखास जाने वाले मार्ग पर पहुंचा। यहां समझाने पर भी न मानने पर अभिषेक ने गमछे से उसका गला कस दिया। सरिता ने कीर्ति के हाथ पकड़ लिए। कीर्ति की मौत के बाद उसका शव नाले में फेंकर पांचाल घाट पहुंचे, जहां गमछा फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त गमछा व बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन