{"_id":"6705100ff1ce43fe4b0e958a","slug":"farrukhabad-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-bus-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 08 Oct 2024 04:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:30 PM IST
सार
Farrukhabad News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस सहित फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कायमगंज में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे मामा के मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी सुनील प्रजापति (25) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिनों पहले गांव आया था।
सोमवार को सुनील थाना जहानगंज के गांव मूसाखिरिया निवासी मामा समर सिंह के साथ बाइक से शमसाबाद की ओर जा रहा था। सुनील बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं लगाया था। टेढ़ी कोन के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। सुनील बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामा समर के मामूली चोट आई। चालक बस को तेजी से भगा कर ले गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुनील को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।

वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुनील को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सुनील को लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनोंं में कोहराम मच गया। पत्नी आरती, मां राजबेटी, भाई सुरजीत, विनीत, अनुज, बहन प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुनील के एक पुत्र कार्तिक है। मंगलवार को पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर रामऔतार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।